फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: फ्लैट में बंधक बनाकर रखा, फिर जमीन के कागजों पर लगवाया अंगूठा

Fri, 02 Feb 2024 09:04 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जमीन पर कब्जा करने के लिए पीड़ित से जबरन कागजों पर अंगूठा लगवा लिया गया। एक घंटे बाद जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित को छोड़ा। मामले में एसीपी जांच कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा दीवानी के बाहर से एक व्यक्ति को कार में कुछ लोग उठाकर ले गए। फ्लैट में बंधक बनाकर जान का भय दिखाया और कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। एक घंटे बाद पीड़ित को छोड़ा। उन्होंने बृहस्पतिवार को डीसीपी सिटी से शिकायत की। मामले में एसीपी को जांच दी गई है। उधर, दूसरे पक्ष ने आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन


अमर वाटिका, केके नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने डीसीपी सिटी को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनकी भावना एस्टेट पर 1107 वर्गगज जमीन है। 31 जनवरी की सुबह मुकदमे की तारीख करने गए थे। तभी कुछ लोग मिले। उन्होंने जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद लायर्स काॅलोनी स्थित एक फ्लैट में ले गए। रिवाल्वर लगाकर जान का भय दिखाया। गले में तार डालकर गला घोंटने की कोशिश भी की। दस्तावेज लेखक को बुलाया।

उन्होंने कागजों पर रिवाल्वर के बल पर अंगूठा और हस्ताक्षर करा लिए। जमीन अपने नाम करा ली। एक घंटे तक बंधक बनाने के बाद छोड़ा। वह थाना न्यू आगरा गए। पुलिस से शिकायत की। मगर, पुलिस लेन-देन का मामला बताने लगी।
विज्ञापन


मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच एसीपी सैय्यद अरीब अहमद करेंगे। तहसील प्रशासन को भी रिपोर्ट भेजी गई है। कहा गया कि कोई रजिस्ट्री मान्य नहीं की जाए। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी डीसीपी से मिले। उन्होंने लेन-देन का विवाद बताया है। आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें