फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ के टीले पर चढ़ा सांड़ पांच दिन से उतर नहीं पा रहा

विज्ञापन
उतर नहीं पा रहा चंबल के टीले पर चढा, सांड, 5 दिन से फंसे सांड को उतारने के लिए ग्रामीणों ने प्रधान के ? - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह/पिनाहट। मनसुखपुरा के रनूपुरा गांव के समीप चंबल के टीले पर चरते हुए एक सांड़ चढ़ तो गया, लेकिन वह उतर नहीं पा रहा है। टीले के चारों ओर 40 से 80 फुट तक गहरे खादर है। टीले पर चढे़ सांड को देखने वाले चरवाहों ने गांव में सूचना दी। पांच दिन से टीले पर फंसे सांड़ को उतारने के लिए रविवार को रेहा के प्रधान अजय कौशिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रास्ता बनाने के लिए कुदाल उठाई।
विज्ञापन

काफी ऊंचाई और उतार चढ़ाव होने की वजह से दिनभर पसीना बहाने के बाद भी ग्रामीण सांड़ को उतारने में कामयाबी नहीं हो सके। प्रधान ने पांच दिन से फंसे सांड़ को सुरक्षित उतारने की व्यवस्था कराने की एसडीएम अब्दुल बासित से मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें