फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को घास काटने गई 15 वर्षीय किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किशोरी गांव की अन्य लड़कियों के साथ बुग्गी पर बैठकर गांव से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। सभी लड़कियां अलग-अलग खेत में घास काट रही थी। आरोप है कि तभी गांव के ही बुग्गी चालक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। शोर मचाने और शिकायत पर मारने की धमकी भी दी।
घटना के दूसरे दिन पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर किशोरी के पिता ने फतेहाबाद थाने जाकर शिकायत की। जानकारी होने पर गांव पहुंची छानबीन करने के बाद पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें