फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर जामुन तोडने चढा बालक गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार, मैनुपरी । गांव नगला बगिया में शुक्रवार सुबह पेड़ पर जामुन तोड़ने के लिए चढ़ा एक बालक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोपहर को बालक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला बगिया निवासी खुशीराम जाटव का 10 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र शुक्रवार की सुबह बाग में जामुन तोड़ने गया था। वह पेड़ पर चढ़ कर जामुन तोड़ रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य साथियों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोपहर करीब दो बजे कौशलेंद्र ने दम तोड़ दिया। हादसे में बालक की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें