फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के दांत खट्टे करेगा सपा व महानदल का गठजोड़- केशव देव मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और महानदल का गठजोड़ भारतीय जनता पार्टी के दांत खट्टे करेगा। भाजपा की सरकारों ने जनता को झूठे वायदों में फंसाकर सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने मौर्य, शाक्य, कुशवाह समाज को भी झूठे वादों में फंसाया है। अब सभी लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आक्रोश यात्रा लेकर जिले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा महानदल का गठबंधन ताकत के रूप में उभर रहा है। हर समाज के लोग इससे जुड़ रहे हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं। जिला पंचायत के चुनाव में बेईमानी करके कब्जा किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जनता के साथ भाजपा की सरकार ने अन्याय किया। पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने भाजपा सरकार को जनविरोधी सरकार बताया। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर विजेंद्र सिंह गौर, सहावर चेयरमैन जाहिदा सुल्तान, महानदल के प्रभारी जेपी मौर्य, महानदल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें