फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से रिमांड पर लाए गए आरोपी ने बरामद कराए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना पुलिस केनरा बैंक के कई उपभोक्ताओं के खातों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकालने वाले एक आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब दो लाख रुपये बरामद किए। इसके बाद आरोपी को वापस जेल भेजा गया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित केनरा बैंक की शाखा से कई उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपये पार कर दिए गए थे। इस मामले में उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी। शाखा प्रबंधक की ओर से मामला भी दर्ज कराया गया था। कुछ दिन पूर्व साइबर सेल की मदद से धोखाधड़ी करने वाले गैंग के दो लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे थे।
धोखाधड़ी में शामिल बैंक का अस्थाई कर्मचारी अंकुर दीक्षित निवासी गांव कान्हेपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद भी जेल जा चुका था। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम अंकुर को जेल से रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर घर से दो लाख रुपये बरामद कराए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में उपभोक्ताओं के खाते से हुई धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को रिमांड पर लाया गया। उसने दो लाख रुपये बरामद कराए। इसके बाद वापस जेल भेज दिया गया।
अमर बहादुर, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें