फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में ईयर फोन की लीड न लगी होती तो टल जाता हादसा

विज्ञापन
रेलवे लाइन पर फोटो लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस औ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सलमान और वसीम की दर्दनाक मौत को देखकर हर कोई हैरान दिखा। इलाके के लोगों ने घटना से कुछ देर पहले ही दोनों लोगों को साथ-साथ बात करते हुए देखा था। दोनों की गहरी दोस्ती की चर्चाएं पूरे मोहल्ले में थी। घटना के वक्त दोनों के कान में ईयर फोन की लीड लगी थी। लोगों ने कहा कि अगर कान में ईयर फोन की लीड न लगी होती तो शायद दोनों की जान बच जाती।
विज्ञापन

मौत की खबर पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी। सुबह से लेकर शाम तक दोनों लोग एक साथ रहते थे। यहां तक की शहर के बाहर भी कपड़े की फेरी भी साथ-साथ लगाया करते थे। सलमान दोनों पैर से विकलांग था, लेकिन वसीम उसकी हर काम में मदद करता था। सलमान एक माह पूर्व घर पर आया था। जबकि वसीम शुक्रवार शाम को घर पहुंचा था। दोनों लोग सुबह से ही साथ-साथ देखे गए थे। करीब दस बजे दोनों को एक साथ मोहल्ले से बाहर जाते देखा गया था। दोपहर 12 बजे सलमान और वसीम की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में सन्नाटा हो गया।
घटनास्थल पर सलमान का शव अप और डाउन लाइन के बीच में पड़ा था। उसके कान में ईयर फोन की लीड लगी थी। वहीं दो फोन भी सलमान के शव के पास पड़े थे। जबकि वसीम का शव सलमान के शव से करीब सौ मीटर दूर अप लाइन के दूसरी तरफ पड़ा था। सलमान के शव के पास पड़े फोन पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी थी। लोगों ने कहा कि अगर दोनों के कानों में ईयर फोन की लीड न लगी होती तो ट्रेन की आवाज को सुनकर ट्रैक से हट सकते थे और दोनों की जिंदगियां बच जाती।
विज्ञापन

हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप
एक साथ दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत की सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर फिरोजाबाद को दी थी। आरपीएफ कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। आरपीएफ कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि हादसे के कारण रेलवे ट्रैक बाधित नहीं हुआ था। इसलिए ट्रेनों को समय से पास कराया जाता रहा।
आए दिन होते है हादसे
जिस स्थान पर सलमान और वसीम की सेल्फी लेते समय हुई। वहां पर अक्सर हादसे होते है। पशु और आने जाने वाले लोगों से रेलवे ट्रैक सुरक्षित रहे। इसलिए वहां पर रेलवे की छह फीट से ऊंची रेलिंग भी काफी पहले लगाई गई हैं। लेकिन लोगों ने रेलिंग की पट्टी हटाकर आने जाने का रास्ता बना लिया है जिसको लेकर यहां हादसे होते हैं। कई बार लोग ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें