आगरा में कुत्ते के विवाद में सरिया से पीटकर युवक की हत्या के बाद नगला हवेली मोहल्ले में तनाव है। परिजन और पीड़ित परिवार के परिचितों में पुलिस के रवैये से नाराजगी है। उनका आरोप है कि न्यू आगरा थाने पहुंचने पर पुलिस का रवैया ठीक नहीं था।
विज्ञापन
परिजन का आरोप है कि पुलिस ने धमकाया। वारदात की वजह से बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। पुलिस ने कहा कि अगर, शव लेकर नहीं जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर देंगे। महिलाओं को वाहन में बैठा लिया। डीसीपी सिटी ने पहुंचकर मामला संभाला। उधर, दूसरी ओर आरोपी और पीड़ित परिवार पड़ोसी हैं। इस वजह से पुलिस और पीएसी लगा दी गई है।
मां और भाभी हो गईं बेहोश
नगला हवेली में झगड़े में जैकी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की भाभी और मां थाने पर रोते-रोते बेहोश हो गईं थीं। उन्हें पुलिसकर्मियों ने किसी तरह संभाला। इसके बाद घर पहुंचाया। जैकी अविवाहित था। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज वायरल
जिस समय झगड़ा हुआ, उस समय का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें नजर आ रहा है कि बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हैं। किसी ने हाथों में ईंट-पत्थर ले रखे हैं तो किसी ने डंडे पकड़े हैं। रास्ते से लोग भी निकल रहे हैं। कुछ ही देर में भगदड़ होने लगती है।