फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राधाकुंड में भीड़ देख फूले तेजप्रताप यादव के हाथ-पांव, वृंदावन जाकर की गोवर्धन पूजा

Tue, 29 Oct 2019 01:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव का ब्रज की धरती से खास लगाव है। अक्सर अपने धार्मिक कार्यक्रमों पर वह कान्हा की नगरी में आते रहते हैं। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को वृंदावन पहुंचे थे। सोमवार को उन्हें राधाकुंड के अन्नकूट महोत्सव में शामिल होना था। लेकिन, भारी भीड़ के चलते उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया। 
विज्ञापन


बाद में तेजप्रताप यादव वृंदावन के यमुना तट पर राधा रानी ब्रजयात्रा के पड़ाव स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने गोवर्धन पूजन और आध्यात्मिक सत्संग किया। तेजप्रताप ने यहां गोवर्धन महाराज की पूजन करने के पश्चात परिक्रमा की और जयकारे लगाए। इससे पहले उन्होंने भागवत प्रवक्ता श्रीजी शर्मा द्वारा दिए गए प्रवचनों को सुना। 

तेजप्रताप यादव ने इस बार भी दीपावली का पर्व ब्रज में रहकर मनाया। तेजप्रताप के ब्रज के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि सोमवार को गोवर्धन में गिरिराज की पूजा और दानघाटी स्थित यदुवंशी पूजा स्थल श्री राधाकृष्ण मन्दिर गिरिराज महाराज पर सेवाधिकारी विजन यादव द्वारा अन्नकूट महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होना था।
विज्ञापन


लेकिन, गोवर्धन में पूजा होने कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि अब बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप पद्मश्री रमेश बाबा महाराज की  राधारानी ब्रजयात्रा के वृन्दावन स्थित देवराह बाबा आश्रम के सामने पड़ाव स्थल पर पहुंचकर ब्रज यात्रा का वर्णन सुनेंगे।

 
विज्ञापन

बीमार श्रद्धालु का हाल जाते तेजप्रताप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विगत शनिवार को वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप यादव ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बीमार श्रद्धालुओं का हाल जाना था। ये श्रद्धालु चौरासी कोस ब्रजयात्रा के दौरान यमुना जल पीने से बीमार हो गए थे। इस घटना के लिए तेज प्रताप ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। यमुना महारानी को देखकर हृदय द्रवित है। उन्होंने कहा कि यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे। 

तेजप्रताप ने कहा कि यमुना में यमुना जल न बहकर दिल्ली का दूषित पानी बह रहा है। इसी कारण आचमन करने से ब्रजयात्रा के श्रद्धालु बीमार हो गए। उन्होंने बीमार लोगों के हाल के बारे में चिकित्सक से भी जानकारी ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें