फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: 130 शिकायतें, केवल तीन का निस्तारण फरियादियों को नहीं मिली राहत

Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

20 मार्च के बाद शनिवार को सुबह 10 बजे से दो बजे तक सदर तहसील सभागार में तहसील दिवस हुआ।
विज्ञापन
तहसील दिवस में आए फरियादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने बाद आयोजित तहसील दिवस (संपूर्ण समाधान दिवस) से फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कुल 130 शिकायतें आईं, जिनमें केवल तीन निस्तारित हो सकी। तीनों मामलों में भूमि पैमाइश कराई। बाकी 127 शिकायतों के निस्तारण के लिए पांच दिन का समय दिया है। ये हाल तब है जब इसमें डीएम-एसएसपी से लेकर आईजी 60 से अधिक विभागीय व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

20 मार्च के बाद शनिवार को सुबह 10 बजे से दो बजे तक सदर तहसील सभागार में तहसील दिवस हुआ। सुबह 10.30 बजे डीएम प्रभु एन सिंह पहुंचे। करीब 30 मिनट तक रहे। उन्होंने एक मामले में भूमि की पैमाइश के लिए राजस्व व पुलिस टीम को भेजा। डीएम के जाने के बाद आईजी नवीन अरोरा व एसएसपी मुनिराज जी पहुंचे। सीडीओ ए मनिकन्डन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन, एडीएम सिटी प्रभाकांत आदि आला अधिकारियों से लेकर पुलिस व विभागीय कर्मियों से सभागार खचाखच भरा रहा।
कमला नगर निवासी राजेश कुमार ने सभागार में ही तहसीलदार प्रेमपाल सिंह के सामने उन पर भूमाफिया को बचाने के आरोप लगाए। इस पर दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। फिर सीडीओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हस्तक्षेप कर भूमाफिया के विरुद्ध जगदीशपुरा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को कहा। राजेश ने बताया कि बोदला में उनकी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। छह महीने से तहसील के चक्कर काट रहा हूं।

विज्ञापन

130 मामलों में सबसे ज्यादा शिकायतें भूमाफिया द्वारा जमीनों पर कब्जा करने, पेयजल समस्या, क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत, नाला-नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा, राशन दुकानों पर घटतौली, विद्युत कटौती व अवैध निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण को लेकर आई। जिनमें किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। धनौली रोड पर नाला निर्माण नहीं होने से जलभराव और गंदगी की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने पर नगला कारे निवासी सावित्री चाहर ने हंगामा किया।

एक महीने से आरओ प्लांट खराब
सदर तहसील परिसर में फरियादी तो दूर, तहसील कर्मियों के लिए पीने का पानी नहीं। कर्मचारी रोज 25-25 रुपये की बोतल खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं। एक महीने से तहसीलदार कक्ष के सामने लगा आरओ प्लांट खराब पड़ा है। तहसील प्रभारी एडीएम प्रभाकांत अवस्थी ने कहा, प्लांट को ठीक कराने के आदेश दिए हैं। दो दिन में प्लांट चालू हो जाएगा।

इन विभागों की आई शिकायतें
- राजस्व विभाग- 24
- पुलिस विभाग- 21
- विकास विभाग- 18
- नगर निगम -14
- जल निगम- 12
- खाद्य एवं रसद- 10
- कृषि व सिंचाई- 6
- विकास प्राधिकरण- 6
- अन्य विभाग- 16

 
विज्ञापन

फरियादियों की पीड़ा
 अभद्र व्यवहार करते हैं थानेदार 
मेरे सुसरालीजन मुझे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। पति मारपीट करता है। मेरा डेढ़ साल का बेटा छीन लिया। कई बार थाने गई। कोई सुनवाई नहीं हो रही। थानेदार अभद्र व्यवहार कर भगा देते हैं। - जायदा, आवास विकास

चार महीने से पाइप लाइन टूटी
मार्च में जल निगम ने सीवर के लिए सड़क खोदी। लापरवाही से काम किया। गंगाजल के साथ सबमर्सिबल पाइप लाइन भी तोड़ दी। चार महीने से लाइन नहीं जोड़ी। पानी के लिए परेशान हैं। - विशाल बंसल, बल्केश्वर

सड़कों को कराएं गड्ढामुक्त
नीरज डेरी से लोहामंडी चौराहा और कोठी मीना बाजार तक सड़क टूटी पड़ी है। गड्ढे हो गए हैं। तीन महीने से शिकायत कर रहा हूं। सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाए। - विद्याप्रसाद राज, लोहामंडी

सरकारी भूमि से हटवाए कब्जा
पथौली के खसरा 200 व 219 में चक मार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। दबंगों ने चकमार्ग पर कब्जा व निर्माण शुरू कर दिया है। तहसीलदार कोई कार्रवाई नहीं करते। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाएं। - हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ, पथौली

धौलपुर में सड़क हादसा: चार दोस्तों की मौतों से फिरोजाबाद में छाया मातम, हर माह मां के दर्शन को जाते थे करौली

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें