फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेडछाड और जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। खेत पर शौच के लिए जा रही एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष की ओर से तीन युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस उनकी तलाश को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी 13 सितंबर की शाम खेत से शौच के बाद घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी रजत, अमन और नानकराम ने उसे रोकने के साथ ही छेड़छाड़ की। उसे खींच कर झाड़िय़ों में ले जा रहे थे। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने ईंट से चेहरे पर प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया था। इस बीच ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए थे। इसके बाद एक आरोपी ने अपनी छत पर आकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घायल किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराया। वहीं तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें