मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पड़ोरा में सोमवार की दोपहर एक किशोरी को सांप ने डस लिया। परिजन चिकित्सक के पास लाने की बजाय झाड़ फूंक कराते रहे। मंगलवार को किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव पड़ोरा निवासी 17 वर्षीय रमा पुत्री सुनील कुमार सोमवार की दोपहर मां और भाई के साथ खेत पर घास लेने के लिए गई थी। भाई एक पोटली लेने के बाद घर की ओर चल दिया। रमा ने जब पोटली उठाई, तभी उसे पोटली के नीचे छिपकर बैठे सांप ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। हालत बिगड़ने के बाद परिजन झाड़ फूंक कराने लगे। इसके चलते लगातार हालत बिगड़ती गई, मंगलवार की सुबह रमा की मौत हो गई।