फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा मिया-बीवी के झगड़ों का: शॉपिंग न कराने पर पत्नी ने छोड़ा... तो किसी को सांवली कहकर चिढ़ाना पड़ा भारी

Fri, 20 Sep 2024 09:33 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सांवली कहने पर गुस्सा पत्नी से युवक ने माफी भी मांग ली। इसके बाद दोनों आपसी समझौता कर अपने घर वापस लौट गए। पति ने अपनी सफाई में कहा कि अभी ढाई माह शादी को हुआ है। वह सिर्फ मजाक की मंशा से पत्नी को सांवली कहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के रंग पर टिप्पणी करते हुए उसे सांवली कहना एक युवक को भारी पड़ गया। पत्नी ने मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। वहां दंपती को सुना गया। पति ने अपनी सफाई में कहा कि अभी ढाई माह शादी को हुआ है। वह सिर्फ मजाक की मंशा से पत्नी को सांवली कहता है।

विज्ञापन

केंद्र केे काउंसलर सतीश खिरवार ने पति को आगे से इस प्रकार की टिप्पणी न करने की नसीहत दी। इस पर युवक ने अपनी पत्नी से माफी भी मांग ली। इसके बाद दोनों आपसी समझौता कर अपने घर वापस लौट गए। काउंसलर ने बताया कि पति की टिप्पणी महिला को इस कदर नागवार गुजरी थी कि वह उसे छोड़कर मायके में रहने लगी थी।
विज्ञापन

शॉपिंग न कराने पर पत्नी ने पति को छोड़ा
परिवार परामर्श केंद्र में दूसरा मामला एक अन्य दंपती का आया। इसमें पति पर हरतालिका तीज पर शॉपिंग न कराने का आरोप पत्नी ने लगाया। वह इस बात से नाराज होकर अपने मायके रहने लगी। काउंसलर के समक्ष पति पर आरोप लगाया कि पति खर्चा नहीं उठाता है। काउंसलर ने बताया कि पति-पत्नी का समझौता करा दिया है। पति को पत्नी के जायज खर्चे उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें