सोरोंजी। कलावती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका रविवार को समापन हो गया। फाइनल मैच टीम सुश्रुत और टीम शृंगधार के बीच खेला गया। टीम शृंगधार ने चार विकेट से फाइनल मैच जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि हेमंत त्रिगुणायत ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी बड़ा महत्व है।
फाइनल मैच में टास जीतकर टीम शृंगधार ने टीम सुश्रुत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसमें टीम सुश्रुत निर्धारित 14 ओवरों में मात्र 60 रन ही बना सकी। जबकि जवाब में टीम शृंगधार ने 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 60 रन का लक्ष्य को प्राप्त कर विजय हासिल की। शृंगधार के कप्तान प्रवीण ने सुश्रुत टीम के चार बल्लेबाज को आउट किया। मैन ऑफ द मैच प्रवीण को मिला। विजेता टीम को ट्राफी मुख्य अतिथि पंडित हेमंत त्रिगुणायत, कॉलेज के सचिव डॉ. नवीन चंद्र गौड़ और डायरेक्टर डॉ. नीलम गौड़ ने प्रदान की। प्रधानाचार्य डॉ. एनके सिंह और डा. बबिता सिंह ने आभार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. नीलेश मसूरकर, डॉ. कृपा शंकर शर्मा, डॉ. ब्रह्मा, डॉ. चंदन सिंह ,डॉ. दत्तानी, डॉ. ललित, डॉ. रामअवतार, डॉ. धनराज बैरवा, डॉ. पवन दीक्षित, डॉ. भिवानी, डॉ. विनय यदू मौजूद रहे।