फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप आपरेटरों के वेतन की जांच को आगरा से आई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलकल विभाग के नलकूप आपरेटरों की जांच करने शनिवार को अपर मंडलायुक्त प्रशासन और अपर मंडलायुक्त लेखा विभाग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम आगरा से फिरोजाबाद पहुंची। सुबह करीब 11 बजे जलकल विभाग पहुंची टीम दोपहर दो बजे तक अभिलेखों की जांच करती रही। जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए टीम कुछ दस्तावेजों को अपने साथ ले गई है। टीम द्वारा की जा रही जांच के दौरान जलकल विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शहर की करीब साढ़े सात लाख की आबादी को जलकल और जल निगम द्वारा नलकूपों का संचालन किया जाता है। नलकूपों के संचालन के लिए जलकल विभाग द्वारा ठेका उठाया गया है। करीब एक वर्ष पूर्व मेयर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान कुछ नलकूप आपरेटर ऐसे मिले थे जिनको जलकल और जल निगम से वेतन पा रहे थे। इस मामले को लेकर मेयर द्वारा शिकायत की गई थी, जिस पर शासन ने जांच कमेटी गठित की थी। जांच को शनिवार को आगरा से अपर मंडलायुक्त प्रशासन और अपर मंडलायुक्त लेखा विभाग के साथ पांच सदस्यीय टीम जलकल विभाग पहुंची। टीम करीब तीन घंटे तक जलकल विभाग में डेरा डाले रही। सूत्रों की माने तो टीम ने टेंडर प्रक्रिया से लेकर नलकूप आपरेटरों के वेतन तक जानकारी जुटाई। अभिलेखों को भी चेक किया गया। कुछ अभिलेखों को टीम अपने साथ जांच के लिए ले गई है। महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत ने बताया कि टीम नलकूप आपरेटरों की जांच के मामले में आई थी। जांच करने के बाद टीम दोपहर बाद आगरा वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें