फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा विश्वविद्यालय में शिक्षकों का धरना हुआ शुरू, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संगठन और औटा में हुआ टकराव

Mon, 23 Sep 2024 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में लिखित परीक्षा की मांग के लिए औटा का धरना शुरू हो गया है। इस धरने में 5 जिलों के 27 एडेड कॉलेजों के 1100 शिक्षक भाग ले रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय में शिक्षकों का धरना हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर शिक्षक संघ उर्फ औटा का एक दिवसीय धरना सोमवार को पालीवाल परिसर में शुरू हो गया। औटा ओएमआर शीट पर परीक्षाएं बंद कराते हुए लिखित परीक्षा की मांग कर रहा है। मांग पूरी नहीं होने तक विश्वविद्यालय के परीक्षा संबंधी और दीक्षांत समारोह संबंधी तैयारियों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




 

औटा अध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि ओएमआर शीट से निजी कॉलेजों में सामूहिक नकल हो रही है, जिससे उनके यहां छात्र बिना पढ़ाई के पास हो रहे हैं। इसके उलट सरकारी-एडेड कॉलेजों में परिणाम गिर रहा है। नकल का चलन बढ़ रहा है। इसमें निजी कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत भी चल रही है। लिखित परीक्षा न होने से छात्र के पढ़ने और लिखने की क्षमता प्रभावित हो रही है।



 
विज्ञापन

कुलपति को ज्ञापन देकर ओएमआर शीट से परीक्षाएं बंद कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए  एक दिन का धरना दे रहे हैं। इसमें आगरा, मथुरा, फिराेजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी के 27 एडेड कॉलेजों के 1100 शिक्षकों ने भाग लिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें