फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में 600 शिक्षकों ने वापस लिए मूल दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय में पिछले आठ दिनों से मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग को लेकर बेसिक शिक्षकों की भीड़ पहुंच रही है। कार्यालय से 600 शिक्षकों ने अपने मूल दस्तावेज वापस लिए हैं।
विज्ञापन

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की जांच मानव संपदा पोर्टल से भी कराई जा रही है। पोर्टल पर फीडिंग का कार्य बीआरसी स्तर पर कराया जा रहा है। जहां बिना मूल दस्तावेजों के किसी भी शिक्षक की फीडिंग नहीं की जा रही है। जिसके चलते पिछले आठ दिनों से बीएसए कार्यालय पर शिक्षक-शिक्षिकाओं की भीड़ पहुंच रही है।
पिछले 10 साल में हुई भर्तियों के तहत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने मूल दस्तावेज अभी तक प्राप्त नहीं किए थे। शुक्रवार को 65 शिक्षकों को उनके मूल दस्तावेज प्रदान किए गए। कार्यालय में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 600 से अधिक शिक्षकों को पिछले आठ दिन में उनके मूल दस्तावेज वापस कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें