फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर वर्ग का विकास चाहती भाजपा सरकार'

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के विकास की पक्षधर है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर वर्ग के पात्रों को मिल रहा है। अपराधियों के लिए भाजपा शासन में कोई गुंजाइश नहीं है। प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। शुक्रवार को यह बातें राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी ने कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, नरेंद्र राठौर, अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, प्रभात चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी, शिवओंकार नाथ पचौरी, अमित गुप्ता, सौरभ दुबे, मंजूषा चौहान, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, अनूप मिश्रा, वीरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
भोगांव क्षेत्र का सम्मेलन 19 को होगा
विधानसभा क्षेत्र भोगांव सम्मेलन 19 जुलाई को होगा। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया वीडियो कांफ्रेंसिंग से भोगांव के सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें