फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

Thu, 13 Mar 2025 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मानव के सास-ससुर और सालियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 
 
विज्ञापन
TCS Manager Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने वाले आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा के सास, ससुर और दो सालियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की अदालत ने मानव की पत्नी निकिता के पिता नृपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा और उसकी दो बहनों की ओर से दाखिल एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए दिया है। इससे निकिता और अन्य की मुश्किल बढ़ गई है। उधर, पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 

डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह घर में फांसी लगा ली थी। फंदे को गले में कसकर वीडियो बना मानव शर्मा ने कहा था-मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। मानव ने वीडियो में आत्महत्या के लिए पत्नी निकिता शर्मा और मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया था। 28 फरवरी को मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा ने मानव की पत्नी निकिता, उसके पिता नृपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा और उसकी दो बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से सभी घर से फरार हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: कर्ज में डूबे जूता व्यापारी ने दी जान, अब वायरल हो रहा सुसाइड नोट; लिखा कुछ ऐसा...कर्जदारों के उड़े होश


 

अधिवक्ता ने दी ये दलील
याचियों के अधिवक्ता ने दलील दी कि मानव के वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप केवल पत्नी निकिता पर हैं। ससुरालीजनों के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मानव के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में वायरल वीडियो को जिक्र नहीं है। लिहाजा, सुसरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं बनता।

ये भी पढ़ें -  Agra: पूर्व मंत्री के साथ वाहन चोर का फोटो वायरल, फिर की गई ऐसी अभद्र टिप्पणी...दो पर दर्ज हुआ केस


 
विज्ञापन

बहन बोलीं, पुलिस कार्रवाई पर भरोसा
मानव की बहन आकांक्षा का कहना है कि पुलिस कार्रवाई पर पूरा भराेसा है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनके खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। इन्हें वह पुलिस को साैंप चुके हैं। अब आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें