फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:'माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं..., कटवा दूंगा', तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर

Tue, 11 Apr 2023 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कथित तांत्रिक की ठगी का शिकार हुए लोगों ने अपर पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोपी ने  तंत्र-मंत्र के नाम पर रकम और जेवर हड़प लिए।
विज्ञापन
तांत्रिक ने तंत्रमंत्र के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के रुई की मंडी में सौंदर्य प्रसाधन के व्यापारी गौरव सारस्वत से ठगी करने वाले कथित तांत्रिक तारिक जाफरी ने कई और व्यापारियों को शिकार बनाया है। पुलिस के पास तीन पीड़ित और पहुंचे हैं। उन्हें भी तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगा गया था।
विज्ञापन


रुई की मंडी के रहने वाले गौरव सारस्वत ने ताजगंज के कटरा रेशम के रहने वाले तारीख जाफरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि नौ महीने पहले तारीख जाफरी दुकान पर कॉस्मेटिक का सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के बाद व्यापार के बारे में पूछने लगा। उन्होंने काम धंधा नहीं चलने के बारे में बताया। इस पर कहा कि वह उपाय जानता है। तंत्र मंत्र से दूर कर देगा। आपकी दुकान को बांध दिया गया है। 

ये भी पढ़ें - शराब पार्टी में बवाल: नशा चढ़ते ही शुरू हुआ हंगामा, फायरिंग में एक को गोली लगी, तीन पकड़े
विज्ञापन


 

व्यापारी ने पूछा था उपाय 

इस पर व्यापारी ने कहा कि उपाय बताओ। तारीख ने तंत्रमंत्र किया। धूप बत्ती जला कर बैठने के लिए बोलने लगा। उन्होंने ऐसा ही किया। कभी यमुना किनारे तो कभी एक धर्मस्थल के किनारे बुलाकर तंत्रमंत्र करता था। उससे रुपये भी लेता था। उनके बच्चे भी बीमार रहते थे। इस बारे में जब तारीख को पता चला तो वो उनका भी इलाज करने की कहने लगा। 

ये भी पढ़ें - UP: गांव की लड़की से प्यार, शक और फिर बेरहमी से हत्या; पढ़ें नौ माह की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
 
विज्ञापन

पानी की दो बोतल के 22 हजार रुपये 

आरोपी हर महीने पानी की दो बोतल देता था। इसके लिए 22000 लेता था। इस पानी को बच्चों को पिलाने और खुद पीने के लिए बोलता था। कई महीने बाद भी बच्चों को कोई फर्क नहीं पड़ा। जब तक उसे ठगी का अहसास हुआ तांत्रिक साढ़े चार लाख रुपये ले चुका था। 

ये भी पढ़ें - घिनौना काम: मौत के बाद बुजुर्ग महिला की लाश लेकर पहुंचे कचहरी, अंगूठे के निशान से संपत्ति करा ली अपने नाम
 

तीन व्यापारी और पहुंचे 

तीनों व्यापारी हैं। व्यापारियों का कहना है कि कथित तांत्रिक ने रकम के साथ जेवर भी लिए थे। अब वो धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। वह खुद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताता है। अपर पुलिस आयुक्त ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें