फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज के लिए मुंडवा दिया विवाहिता का सिर, हैवान ससुराल वाले यहीं नहीं रुके... फिर की शर्मनाक हरकत

Thu, 04 Jan 2024 06:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दहेज लोभी पति और ससुराल वालों ने विवाहिता संग अमानवीय कार्य किया। विवाहिता का सिर मुंडवा दिया और आइब्रो को भी उस्तरे से साफ करा दिया। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक विवाहिता के साथ जो हुआ जानकर शर्मसार रह जाएंगे। एक अच्छे घर में बेटी की शादी करने के बाद मायके वाले बेफिक्र थे, लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए हैवान बन गए। विवाहिता को तालिबानी सजा दी गई। उसका सिर मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं उसकी आइब्रो को भी उस्तरे से साफ करा दिया। इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


हिमांयुपुर नगला पचिया निवासी प्रीती ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता जब आपबीती लेकर थाने पहुंची तो उसकी हालत देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। विवाहिता ने बताया कि देहज न मिलने पर ससुराल वालों ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। पीड़िता का सिर मुंडवा दिया गया। इसके बाद उसे पकड़कर आईब्रो पर भी उस्तरा चलवा दिया। 

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो उसे बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता ने ससुर टूंडपाल, जेठ सनी, निशा और देवकी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें