फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की चादर में छिपा ताज: दिवाली के बाद आगरा की हवा हुई खराब, ताजनगरी में बढ़ गया प्रदूषण

Fri, 01 Nov 2024 11:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद ताजमहल पर धुंध छा गई। सुबह-सुबह ताजमहल धुंधला दिखाई दिया। हालांकि एक्यूआई की बात करें तो इसका स्तर कुछ क्षेत्रों में 211 तक पहुंच गया है। 

 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण बढ़ गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) शुक्रवार सुबह खराब कैटेगिरी में है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से बुजुर्गों, अस्थमा और हृदय रोगियों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन





त्योहार पर आगरा में सांसों का संकट बढ़ रहा है। हवा में ‘जहर’ घुल रहा है। बीमार व बुजर्गों के लिए खतरा अधिक है। शुक्रवार को औसत एक्यूआई 200 रहा। लेकिन, पीएम-2.5 और पीएम-10 का अधिकतम स्तर मनोहरपुर, रोहता, ताजमहल, शास्त्रीपुरम व आवास विकास कॉलोनी में मानक से 4.1 गुना तक अधिक रहा।

पिछले कुछ दिनों से शहरी क्षेत्र में हवा में सांस लेने में घुटन हो रही है। आंख और नाक में खुजली व गले में खराश और खांसी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में दिवाली पर पटाखों की आतिशबाजी से हवा और खराब हो गई है। उधर, प्रशासन स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। यह स्थिति तब है जब 15 अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू हो चुका है।
विज्ञापन


 एडीए, पीडब्ल्यूडी, मेट्रो, नगर निगम, जल निगम व यातायात पुलिस सहित विभिन्न विभागों को वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए उपाय करने हैं। उपाय के नाम पर नगर निगम सड़कों पर सिर्फ छिड़काव तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें