फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली की रात एटा पुलिस ने बांटी खुशियां, गरीब बच्चों को दिए उपहार...खुशी से खिल उठे चेहरे; देखें वीडियो

Fri, 01 Nov 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस ने दिवाली की खुशियां जरूरतमंद परिवार के बच्चों के साथ मनाईं। बच्चों को फल व मिठाई वितरित कर उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दीं। पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।


 
विज्ञापन
गरीब बच्चों के बीच पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज में दिवाली पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने गरीब बच्चों के बीच जाकर खुशी के इस पावन पर्व पर मिठाइयां बांटी और बच्चों के साथ मिलकर पटाखे जलाए। मिठाइयां व पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। 
विज्ञापन




थाना कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के कायमगंज रोड स्थित नीरज भट्टे पर जाकर क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर, कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर व अन्य पुलिसकर्मियों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो में फल और मिठाई वितरित कर गरीबों के साथ दिवाली पर्व का जश्न मनाया। पुलिस से फल और मिठाई पाकर गरीब बच्चों के चेहरे खिल गए। लोगों ने दिपावली पर्व पर पुलिसकर्मियों की तरफ से किए गए इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच त्योहार मनाने से खुशी मिलती है। हम सभी को  गरीब वर्ग के साथ मिलकर खुशियां साझा करनी चाहिए। आज बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे यह मेरे लिए गर्व के समान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें