फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अचानक जलने लगी चौराहे पर रखी होली, पूजा कर रहीं महिलाओं में मची भगदड़, पुलिस ने बुझाई, जानें मामला

Tue, 07 Mar 2023 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

होलिका में आग लगने से लोग हैरान रह गए। आग उस समय लगी, जब महिलाओं के द्वार पूजन किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन
होली में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला से 100 मीटर की दूरी पर एत्माद्दौला स्मारक के पास चौराहे पर रखी हुई होली दिन में अचानक जलने लगी। उस समय महिलाएं होलिका की पूजा कर रही थीं। होलिका से उठती आग की लपटों को देख महिलाओं में भगदड़ मच गई। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया।

यहां की है घटना

एत्माद्दौला स्मारक के पास चौराहे के पास होली रखी हुई थी। शाम को होलिका दहन होना है, उससे पहले महिलाएं होलिका पूजन के लिए यहां आईं थी। बताया गया है कि जब महिलाएं पूजा कर रहीं थीं, तभी अचानक होली जल उठी। होली से उठती आग की लपटें इतनी तेज हुईं, कि महिलाओं में भगदड़ मच गई। ये देख स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सुहागरात पर दूल्हे की हरकत: मना करने पर किया कुछ ऐसा, होटल वालों के सामने दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। आग को बढ़ते देख पुलिस के साथ कॉलोनी निवासियों ने घरों के सबमर्सिबल पंप से पाइप और बाल्टियों से आग को बुझाया। पुलिस का कहना है कि होली में आग पूजा पाठ के दौरान धूपबत्ती से लगी है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के स्मारक के पास चौराहे की है घटना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें