फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गाय खरीदने पर मिल रही 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Mon, 14 Oct 2024 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

नंद बाबा दुग्ध मिशन और मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना के तहत देसी गाय खरीदने पर 80 हजार रुपये तक का अनुदान मिल रहा है। योजना में आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से प्रारंभ होगी, 13 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।  
 
विज्ञापन
देसी गाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के किसानों के लिए पशुपालन विभाग की ओर से योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत किसान या पशुपालक को दो देसी गाय खरीदने के लिए 80,000 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। जिससे कि प्रदेश में देसी गायों के पालन को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन


 

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन और मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना के तहत 2 उन्नत देसी नस्ल की गाय पालने और दुग्ध उत्पादन की इकाई लगाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत अधिकतम 80,000 रुपये का अनुदान मिलेगा। योजना के दूसरे चरण वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश के 57 जिलों में एटा भी शामिल है।

सीवीओ ने बताया कि बाह्य प्रदेश से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय खरीदने पर अनुदान मिलेगा। इसके तहत गिर, साहीवाल, थारपाकर और हरियाणा नस्ल की गाय खरीदनी होगी। योजना के तहत 50 फीसदी महिला दुग्ध उत्पादकों और गोपालकों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की खरीदी जाने वाली गाय पहले अथवा दूसरी ब्यात की होनी चाहिए। योजना में आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से प्रारंभ होगी, 13 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी या विभाग से संबंधित अन्य अधिकारियों के कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें