फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आश्रम में रात को पूजा के नाम पर पाप...महंत पर गंभीर आरोप, महिला बोली- इतना गंदा काम, बताने में आती है शर्म

Mon, 14 Oct 2024 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के एक आश्रम में महिला के साथ दरिंदगी हुई। महंत ने उसे शिष्या बनाकर रखा। इसके बाद यौन शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महंत को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। 

 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा कुरावली में एक महंत पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे शिष्या बनाकर साथ रखा और यौन शोषण किया। वह सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई थी। पुलिस के संरक्षण के चलते शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


 

थाना कुरावली क्षेत्र में प्रेत बाधाओं से मुक्ति दिलाने और तमाम परेशानियों को दूर करने का दावा करने वाले एक बाबा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के जरिए वह कस्बा कुरावली के रहने वाले बाबा के संपर्क में आई थी।

इसके बाद बातचीत हुई और बाद में वह शिष्या बनकर बाबा के साथ आश्रम में रहने लगी। इस दौरान बाबा ने तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कई अन्य महिलाओं के साथ भी बाबा को गलत काम करते हुए देखा। उसके अलावा भी बाबा कई और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।

बाबा को राजनीतिक और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिस वजह से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने बताया कि बाबा अब उन्हें धमका रहा है तो कभी रुपये लेकर समझौता करने के लिए कह रहा है। लेकिन वह अस्मत से खेलने वाले बाबा को हर हाल में सजा दिलाना चाहती हैं। उसकी शिकायत दर्ज की जाए और बाबा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 
विज्ञापन

बाबा के साथ थानेदार के गहरे ताल्लुकात
महिला की ओर से महंत पर आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी वायरल हुए। यह फोटो बाबा और थानेदार के साथ में हैं। फोटो को देख कर कोई भी कह सकता है कि बाबा और थानेदार के बीच काफी गहरे ताल्लुकात हैं। फिलहाल फोटो को लेकर अभी कुछ भी आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए जा सकते। जब तक की बाबा के अपराध को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं होता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें