स्कूल में सिलिंडर में आग लगने से छात्र हुए भयभीत
- कस्बा करहल के एक स्कूल में हुई घटना, ठहरा है बाहरी फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। शनिवार को कस्बा के एक स्कूल में ठहरे बाहरी फोर्स के रसोइया मैस में खाना बना रहे थे। तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। जलता हुआ सिलिंडर कर्मियों ने परिसर में डाल दिया। जिसे देख स्कूल में मौजूद छात्र भयभीत हो गए। हांलाकि पुलिसकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को समय रहते बुझा दिया। सीओ करहल ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के सेंट जोसफ स्कूल में लोकसभा चुनाव को लेकर बाहर से आया हुआ फोर्स ठहरा हुआ है। शनिवार को विद्यालय में बच्चे अपने-अपने कक्षाओं में पढ़ रहे थे। स्कूल में ठहरे हुए बाहर के फोर्स का खाना मैस में बन रहा था। तभी अचानक गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही फोर्स के लोगों ने जलते हुए सिलिंडर को मैसे बाहर परिसर में फेंक दिया और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। परिसर में जलते हुए सिलिंडर को देख स्कूल में मौजूद छात्र भयभीत हो गए। हालांकि पुलिसकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से कुछ ही देर में सिलिंडर में लगी आग को बुझा लिया। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।