फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी गेम खेलने पर मां ने डांटा तो बेटे ने दी जान, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

Sun, 12 Jan 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के महोली रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में शनिवार को एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। बेटे को फंदे से लटका देख मां चीख पड़ी। परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार पबजी गेम खेलने पर मां ने डांटा था। इसके बाद छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी प्रत्युष शर्मा (19) पुत्र अशोक शर्मा इंटर करने के बाद कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मां मिर्जापुर में हैं अध्यापिका

शनिवार की सुबह छात्र का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंपा दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र ऑनलाइल गेम पबजी खेलने का शौकीन था। 

इससे उसकी मां काफी परेशान थी। दो दिन पहले मां ने बेटे को डांट दिया था। गुस्से में बेटे ने अपना मोबाइल फेंककर तोड़ डाला। शुक्रवार की रात सोने गए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। 

मृतक छात्र की मां मिर्जापुर में शिक्षिका हैं। बेटे की पढ़ाई के चलते दो महीने की छुट्टी पर घर आई थीं। छात्र की परदादी का भी निधन एक सप्ताह पूर्व हुआ था। 15 जनवरी को उनकी तेरहवीं होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें