फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पिता को मुखाग्नि देने के बाद परीक्षा देने पहुंचा छात्र, बोला- पापा का सपना पूरा करना है

Mon, 28 Mar 2022 10:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रविवार को छात्र के पिता की हृदयघात से मौत हो गई थी। पिता की चिता के मुखाग्नि देने के बाद छात्र परीक्षा देने पहुंचा। 
विज्ञापन
छात्र आकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रविवार को पिता को मुखाग्नि देने के बाद सोमवार को इंटरमीडिएट का छात्र आकाश चौहान परीक्षा देने पहुंचा। आंसुओं को काबू करते हुए आकाश बोला कि पिता के सपने पूरा करने के लिए उसने परीक्षा दी है। पिता चाहते थे कि वह एमबीए कर अच्छी नौकरी करे।

पिता के शब्द बने प्रेरक 

नगला पदी निवासी आकाश ने बताया कि उसके पिता अजय चौहान जूता फैक्टरी में कार्य करते हैं। रविवार को उनका हृदयाघात से निधन हो गया। सोमवार को इंटरमीडिएट की व्यावसायिक संगठन और पत्राचार का पेपर था। परिजनों ने दुख के संकट में परीक्षा छोड़ देने के लिए कहा। लेकिन मेरे पिता के अंतिम शब्द कान में गूंज रहे थे, जिसमें वह अकसर कहते थे कि आकाश तू एमबीए कर किसी बड़ी कंपनी में अच्छी सी नौकरी करना। यही मेरा सपना है। 

विज्ञापन

पिता के यही शब्द उसके लिए प्रेरक बने। छात्र आकाश यमुनापार स्थित अवंतीबाई इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गया। स्कूल संचालकों ने भी आकाश के हौसले को सलाम करते हुए उसको ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन

चित्रकला में 7874 और भूगोल में 87 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल में चित्रकला और इंटरमीडिएट में भूगोल की परीक्षा हुई। चित्रकला की परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। भूगोल में 86 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। 

डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि हाईस्कूल चित्रकला में 60,567 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 7874 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इंटरमीडिएट के भूगोल विषय में पंजीकृत 2,910 विद्यार्थियों में से 2832 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर परीक्षा में 1444 विद्यार्थियों में से 1399 उपस्थित रहे। 

इंटरमीडिएट की व्यवसाय अध्ययन-नया पाठ्यक्रम, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार-पुराना पाठ्यक्रम (दोनों वाणिज्य वर्ग के लिए) और गृह विज्ञान विषय में 400 अनुपस्थित रहे। इन परीक्षाओं में 5,667 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें