फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनक: पत्नी मायके से नहीं आई तो दामाद ने ससुराल में रखा बम, धमाके से दरवाजे-खिड़कियां क्षतिग्रस्त

Mon, 28 Mar 2022 07:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में एक युवक की सनक ने सोमवार तड़के दहशत फैला दी। आरोप है कि युवक ने अपनी ससुराल में सुतली बम से धमाका कर दिया है। जिससे दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
धमाके से दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के झारपुरा गांव में सोमवार तड़के चार बजे एक मकान में जोरदार धमाका होने से दहशत फैल गई। धमाके से घर के दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मकान मालिक ने अपने दामाद पर बम रखने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि झारपुर निवासी लाखन सिंह के घर में तड़के करीब चार बजे जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज से घरवाले चीखते-चिल्लाते बाहर भागे। गांव में भी अफरातफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी सोमेंद्र मीणा, सीओ सौरभ कुमार पहुंचे। घटना की जानकारी ली।  

दामाद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा 

इस मामले में गृहस्वामी लाखन सिंह ने अपने दामाद हरी सिंह निवासी कच्ची सराय, ताजगंज पर घर में बम रखने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दामाद अपराधी किस्म का है। जिससे परेशान होकर पुत्री एक साल से मायके में रह रही है। इसे लेकर दामाद काफी दिनों से धमकी दे रहा था। पुलिस ने लाखन सिंह की तहरीर पर हरि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

पत्नी ने पति के साथ जाने से कर दिया था इंकार 

बताया गया है कि रविवार को हरी सिंह पत्नी को बुलाने सुसराल आया था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इसी खुन्नस में पति ने रात में किसी वक्त सुतली बम घर में रख दिया और जलती अगरबत्ती उसमें लगा दी। सुबह तड़के उसमें धमाका हो गया। धमाके की आवाज से लोगों की नींद टूटी। पहले तो कुछ समझ नहीं पाए। बाद में पता चला कि लाखन सिंह के घर में धमाका हुआ है। 

पढ़ें.... आगरा: एत्मादपुर थाने में हवालात की छत पर हुआ तेज धमाका, मच गई भगदड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें