फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी निर्माण कार्य अधर में लटका, काली नदी कर रही प्रदूषण मुक्ति का इंतजार

विज्ञापन
कासगंज में निर्माणाधीन एसटीपी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कालीनदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए की जा रही पहल को बार-बार झटका लग रहा है। दो बार तय किया गया लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। अब आगामी लक्ष्य के दावे भी हवाहवाई दिखाई दे रहे हैं। अंतिम चरण में काम होने का दावा कर रही कार्यदायी संस्था शुभारंभ कब कराएगी इसकी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। अब दावा है कि इसी माह प्रथम पखवाड़े के अंतिम दिनों तक इस प्लांट से सीवरेज ट्रीटमेंट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नाले नालियों और औद्योगिक क्षेत्रों का कचरा ढोने वाली काली नदी लंबे समय से प्रदूषण से घिरी हुई है। इस नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कालीनदी के समीप कराया जा रहा है।
इस ट्रीटमेंट प्लांट में दो गंदे नालों का पानी जो सीधे कालीनदी में गिरता था वह अब शुद्धीकरण प्रक्रिया के बाद नदी में गिरेगा, लेकिन अभी इस एसटीपी के निर्माण की रफ्तार धीमी दिखाई दे रही है। पहले तो विभाग दावा कर रहा था कि जुलाई के पहले पखवाड़े में एसटीपी निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और इससे सीवरेज का ट्रीटमेंट हो सकेगा, लेकिन इसके बाद अगस्त तक का लक्ष्य बढ़ा दिया गया। अब अगस्त माह गुजरने के बाद सितंबर माह का पहला पखवाड़ा अंतिम चरण मे है। तब भी शुभारंभ की तिथि तय नहीं है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 67.56 करोड़ रुपये से एसटीपी निर्माण की मिली है स्वीकृत।
- 15 मिलियन लीटर पानी प्रतिदिन शुद्ध करने की क्षमता का बनाया जा रहा एसटीपी।
- 33.32 करोड़ रुपये से निर्माण के बाद होगा रख रखरखाव।
- 15 साल तक रखरखाव का जिम्मा निभाएगी कार्यदायी संस्था।
एसटीपी का काम लगभग पूरा हो गया है। मशीने भी लगभग लगाई जा चुकी हैं। जल्द ही एसटीपी का शुभारंभ कर पानी का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया जाएगा। - गौरव शर्मा, अवर अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण इकाई, जल निगम आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें