सींग सी चोंच से पड़ा हॉर्नबिल नाम
हॉर्नबिल दुनिया के सबसे आकर्षक पक्षियों में से एक है। गाय के सींग के समान इसकी अद्भुत रंग-बिरंगी चोंच और उस पर हड्डियों से बना हुआ हेलमेट इसे आकर्षक बनाता है। हेलमेट के जैसी हड्डी की मजबूत बनावट शत्रु पर तेज प्रहार करने में मददगार होती है। इसी खूबी की वजह से इसे ‘हॉर्नबिल’ नाम दिया गया है। पैनी चोंच इन्हें लड़ने, पंखों को साफ करने, घोंसला बनाने और शिकार को पकड़ने में सहायता करती है।
ये भी पढ़ें - Weather News: भीषण गर्मी से दहक उठा यूपी का यह जिला, पारा पहुंचा 42.6 डिग्री के पास
सर्वाहारी पक्षी को पसंद है फलों का गूदा
आमतौर पर हॉर्नबिल सर्वभक्षी पक्षी है। लेकिन प्रजनन काल में नर पक्षी अंजीर, जंगली फल, आम, फूल, कलियां आदि का गूदा भोजन के रूप में जुटाता है।