टूंडला। आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेज कर मांग की है। विगत कई वर्षों से देश की जनता, जनप्रतिनिधियों को कार्यकाल के बाद पेंशन ,भत्ता आदि सुविधाएं दी जा रहीहैं जो कि जनहित में बंद होनी चाहिए।
सेवा का कोई मूल्य नहीं होता है, निष्काम होती है। पेंशन केवल सरकारी कर्मचारी को मिलनी चाहिए चाहे वह किसी विभाग में हो। बेदी ने कहा जब संसद में 2018 का सुधार अधिनियम कानून बनाया तो इस पर अमल करना चाहिए। सरदार मनमिंदर सिंह प्रदेश संरक्षक, सरदार सरनजीत सिंह राष्ट्रीय सलाहकार, देवेंद्र कुमार, संजय पाल, रमेश पाराशर, दीपक सलूजा, सुभाष सिंह, जितेंद्र कुमार उर्फ मोंटी आदि ने भी मांग की है।