फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों में मारपीट के बाद पथराव, दूल्हे के माता-पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर में रविवार रात को बरात में घुसे युवकों ने मारपीट कर दी। दूल्हे के पिता और मां को भी पीटा। पिता के धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। बाद में पथराव करने लगे। घटना के बाद आरोपी युवक भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

न्यू आगरा के लश्करपुर निवासी जतिन की बरात रविवार रात को फाउंड्री नगर में रामगोपाल के यहां आई थी। समारोह स्थल से बरात सौ मीटर दूर थी। बरात में बराती डांस कर रहे थे। तभी बरात में दस से 15 युवक घुस आए। अंजान युवकों के आने पर बरातियों ने विरोध किया। इस पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
दूल्हे की मां ने युवकों को भगाने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने दूल्हे की मां पर भी हमला कर दिया। पिता पर भी धारदार हथियार से प्रहार करके घायल कर दिया। इससे चीखपुकार मच गई। युवक पथराव करके भाग निकले। इसमें कई बरातियों को चोट लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दूल्हे के माता-पिता सहित तीन को पुलिस ने अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरात में अज्ञात युवकों ने मारपीट की है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें