जिलाधिकारी को जिला अस्पताल में महाराजा तेज सिंह की प्रतिमा के लिए ज्ञापन देते क्षत्रिय कल्याण प?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। क्षत्रिय कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम को दिए ज्ञापन में महाराजा तेज सिंह के नाम से संचालित जिला अस्पताल में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा तेज सिंह के नाम से जिला अस्पताल की स्थापना है। अस्पताल में महाराजा तेज सिंह का तैल चित्र है लेकिन प्रतिमा नहीं लगी है। मांग की कि अस्पताल में महाराजा तेज सिंह की प्रतिमा स्थापित कराई जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाल ने बताया कि जिला प्रशासन जैसे ही जगह निर्धारित करता है उसके एक महीने के अंदर प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान मौजूद रहे।