आगरा। ताजनगरी एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। देश के विभिन्न शहरों के साथ लीजेंड्स क्रिकेट के लीग के मुकाबले आगरा में भी खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के आयोजक रमन रहेजा ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि 6 से 25 मार्च तक चलने वाली लीग के चौथे संस्करण के दो या तीन टी-20 मैच आगरा में प्रस्तावित हैं। जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन मैचों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हाशिम अमला, ऑलराउंडर इरफान पठान, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज आरोन फिंच, वेस्टइंडीज के सिक्सर किंग क्रिस गेल, शिखर धवन, हरभजन सिंह, शाहबाज नदीम, अभिमन्यु मिथुन, मार्टिन गुप्टिल, सौरभ तिवारी, दिनेश कार्तिक और सुदीप त्यागी जैसे खिलाड़ी खेलते दिखेंगे।
मैचों का प्रसारण 13 भाषाओं में स्पोर्ट्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा। सभी मुकाबले एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के आगमन खेलप्रेमी उत्साहित हैं।