ब्रैडमैन की प्रतिमा के साथ दीप्ति
आगरा। शहर की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन की प्रतिमा के पास खिंचवाई गई अपनी तस्वीर को दीप्ति ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, इन्हें आउट करना नामुमकिन है। पूर्व रणजी क्रिकेटर सर्वेश भटनागर ने कहा कि दीप्ति ने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, वह हमारे शहर के लिए प्रेरणा है। ब्रैडमैन का टेस्ट क्रिकेट में 99.94 का औसत आज भी इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।