फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेंट जोंस कॉलेज में एमबीए और एमसीए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 240 सीटों पर शुरू हुए दाखिले

Tue, 23 Jun 2026 11:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज को एआईसीटीई से एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रम संचालित करने की मंजूरी मिल गई है। दोनों कोर्स में 120-120 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों व रोजगारपरक शिक्षा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सेंट जोंस कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सेंट जोंस कॉलेज में एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रम में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से दोनों प्रोफेशनल पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति मिल गई है। प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमर उजाला ने 5 मई के अंक में नए पाठ्यक्रम शुरू होने की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अपनों ने मोड़ा मुंह, दोस्त ने निभाया आखिरी फर्ज; 70 लाख के कर्ज में डूबे कारोबारी की दर्दनाक कहानी


 

प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि एमबीए और एमसीए के रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होने से विद्यार्थियों के लिए रोजगार और बेहतर कॅरिअर के अवसर बढ़ेंगे। दोनों कार्यक्रमों की वार्षिक फीस करीब 80 हजार रुपये निर्धारित की गई है। प्रवेश केवल एकेटीयू के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले परीक्षार्थियों को ही मिलेगा।

ये भी पढ़ें -  BPSC 70th Final Result: पहले ही प्रयास में फतह, अंजली चौधरी बनीं मिसाल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

 

 

उन्होंने बताया कि एमबीए पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मार्केटिंग, फाइनेंस, मानव संसाधन, ऑपरेशंस, बिजनेस एनालिटिक्स और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता का अवसर मिलेगा। वहीं एमसीए में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद

 

विज्ञापन

इतनी हैं सीटें

एमबीए - 120

एमसीए - 120

ये भी पढ़ें -  

1- जल्द खत्म होगा इंतजार: आगरा मेट्रो के ये चार स्टेशन हुए तैयार, जानें कब से कर सकेंगे सफर; सामने आई नई तारीख

2- CBSE री-इवैल्यूएशन: किसी के बढ़े 11 तो किसी के 18 अंक, अब मिलेगा पसंदीदा कॉलेज; छात्रों के खिले चेहरे

3- वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान: सपा का दावा...एक व्यक्ति के नाम कई वोट, जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन

4- UP: सोशल मीडिया पर बच्चों के बारे में कुछ भी शेयर करने से पहले सोच लें, पांच साल तक की है सजा; दो युवक बुरे फंसे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें