फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिंघम' स्टाइल में एसएसपी अमित पाठक ने अवैध बालू मंडी में मारा छापा, मचा हड़कंप

Thu, 14 Mar 2019 08:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अवैध बालू मंडी में एसएसपी ने मारा छापा
आगरा के फतेहाबाद रोड पर तोरा चौकी से आगे संचालित अवैध बालू मंडी पर गुरुवार सुबह एसएसपी अमित पाठक ने छापा मारा। वह चीता मोबाइल बाइक से पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने 13 वाहन पकड़ लिए। वाहनों से वसूली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

2 of 5
चीता मोबाइल बाइक पर एसएसपी अमित पाठक - फोटो : फेसबुक
एसएसपी अमित पाठक गुरुवार सुबह साइकिल से तोरा चौकी पहुंचे। इसके बाद चीता मोबाइल की बाइक से पल्स मैरिज होम के सामने अवैध बालू मंडी में आए। यहां पर मंडी के वाहनों से आवागमन अवरुद्ध हो रहा था। ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने बताया कि मंडी में दबंग युवक 500-500 रुपये की वसूली करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अवैध बालू मंडी में एसएसपी ने मारा छापा
एसएसपी के आदेश पर पुलिस, प्रशासन, परिवहन और खनन विभाग की टीम ने 13 ट्रकों को सीज कर दिया। उन पर 9.5 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुल दो मुकदमे दर्ज किए हैं। 

4 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ जाते एसएसपी अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
इनमें वाहनों से वसूली करने पर सात और छह वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इस मंडी में पहले भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने मंडी बंद करा दी थी। मगर, मंडी फिर से शुरू हो गई थी। थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवैध बालू मंडी में एसएसपी ने मारा छापा
अवैध बालू मंडी के पास स्थित ठाकुर ढाबा की भी पुलिस ने तलाशी ली। अवैध शराब के 45 क्वार्टर मिल गए। इस संबंध में अतर सिंह और संतोष निवासी कोलारा कला, थाना डौकी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें