फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के आनंद में डूबा बरसाना, श्रीजी मंदिर में लड्डुओं की वर्षा, जमकर उड़ा रंग-गुलाल

Thu, 14 Mar 2019 08:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 8
बरसाना के श्रीजी मंदिर में मनाई गई लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
नंदबाबा के लाला श्रीकृष्ण ने गुरुवार को होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। यह खबर जब बरसाने में पहुंची तो धूम मच गई। श्रीजी मंदिर के द्वार पर लड्डुओं की बरसात होने लगी। मंदिर से खूब लड्डू बरसाए गए। टॉफी भी बांटी गईं। बरसाना में हर तरफ जश्न का माहौल था। समाज गायन के मध्य ढप, ढोल व अन्य वाद्य यंत्रों से तान पर नृत्य होने लगा।
विज्ञापन

2 of 8
बरसाना के श्रीजी मंदिर में मनाई गई लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु भी इस होली का आनंद लेने के लिए अपने साथ लड्डू लेकर आए थे। होली के रसियाओं पर नृत्य को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। नृत्य के दौरान गोस्वामी समाज के लोगों ने पंडा को लड्डू दिए तो उन्होंने भक्तों की तरफ उछालना शुरू कर दिया। इसी के साथ लड्डू होली शुरू हो गई थी। श्रीजी मंदिर से जमकर लड्डू उछाले गए। प्रसाद रूपी लड्डुओं को पाने को भक्त भी लालायित दिखे। 
विज्ञापन

3 of 8
श्रीजी के द्वार लड्डू रूपी प्रसाद लूटते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में करीब सवा घंटे तक चली इस लड्डू होली के दौरान लड्डू लुटाए गए। समाज गायन के दौरान मुखिया रामभरासे गोस्वामी, लीलाधर गोस्वामी, सत्यनारायण गोस्वामी, गोविंदा गोस्वामी, उमाशंकर गोस्वामी, नंदकिशोर गोस्वामी, मुरारी लाल गोस्वामी, छैल बिहारी गोस्वामी, बाबू लाल गोस्वामी, रास बिहारी गोस्वामी, चंदर गोस्वामी, रामहरि गोस्वामी, बृजेश गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी आदि ने समाज गायन किया। 

4 of 8
श्रीजी के द्वार लड्डू रूपी प्रसाद लूटते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
लठामार रंगीली होली के लिए राधारानी की ओर से कान्हा के लिए आमंत्रण लेकर राधादासी गई। वृंदावन के गोपाल घाट पर रहने वाली राधादासी पिछले बारह वर्ष से इस कार्य को करती चली आ रही है। राधादासी को यह कार्य अपनी गुरु श्यामा दासी से उत्तराधिकार में मिला है। 
विज्ञापन

5 of 8
श्रीजी के द्वार लड्डू रूपी प्रसाद लूटते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
राधादासी इस कार्य को करके खुद को भाग्यशाली मानती हैं। राधादासी अपने साथ एक अबीर गुलाल से भरी हांडी के साथ भोग प्रसाद, इत्र फुलेल व पान बीडा लेकर जब रंगीली गली से होकर निकली तो उन्हें देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। राधादासी का नंदगांव पहुंचने पर वहां के गोस्वामी समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
श्रीजी मंदिर में लड्डू होली की धूम - फोटो : अमर उजाला
अपनी विलक्षण शैली के लिए देश दुनिया में जानी जाने वाली लठामार रंगीली होली का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। लठामार होली खेलने के लिए नंदगांव के हुरियारे दोपहर दो बजे प्रिया कुंड पर पहुंचेंगे जहां बरसानावासियों द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया जाएगा। इस मौके पर उन्हें स्वागत में भांग की ठंडाई पिलाई जाएगी। 
विज्ञापन

7 of 8
श्रीजी मंदिर में लड्डू होली की धूम - फोटो : अमर उजाला
भांग की मस्ती में झूमते हुरियारे यहां पर अपनी पाग बांध कर खुद को लठामार की मार झेलने के लिए तैयार करते हैं। हुरियारे यहां से सीधे लाडली जी मंदिर में पहुंचेंगे जहां बरसाना और नंदगांव के गोस्वामियों का संयुक्त समाज गायन होगा। समाज गायन के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर प्यार भरे कटाक्ष करेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
लठामार होली खेलतीं हुरियारिन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
समाज गायन के बाद हुरियारे रंगीली गली में उतरेंगे। जहां हुरियारिनें हाथ में लाठियां लिए उनके स्वागत को तैयार मिलेंगी। रंगीली गली से हुरियारिनों द्वारा हुरियारों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी जाएंगी और हुरियारे बड़ी कुशलता से खुद को बचाते हुए लाठी प्रहारों को अपनी ढालों पर झेलेंगे। इस सुंदर नजारे को देखने के लिए लाखों का जनसैलाब उमडे़गा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें