फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने को घर-घर दस्तक देंगी निगरानी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए अब निगरानी समितियां घर-घर दस्तक देंगी। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं सीडीओ चर्चित गौड़ ने सभी ग्राम पंचायतों में तैनात निगरानी समितियों को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की गति धीमी होने को डीएम चंद्र विजय सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर कम लोगों के आने पर टीमों को सजग किया। इसके साथ ही टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए टीमों को घर-घर दौड़ाने का निर्णय लिया है।
डीएम के निर्देश पर सीडीओ चर्चित गौड़ ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के साथ मंथन कर ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करने का फैसला लिया है। ये निगरानी समितियां घर-घर जाकर टीकाकरण की जानकारी जुटाने के साथ ही टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को प्रेेरित करेंगी। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि पंचायतों में अब निगरानी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें