फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने ली रिक्रूट आरक्षियों की परेड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन में सोमवार को एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों की परेड की सलामी ली। उन्हें ट्रेनिंग के बाद जनसेवा की जिम्मेदारी को लेकर कई अहम जानकारियां दीं। पांच जनवरी को होने वाली पासिंग आउट परेड के बाद जनपद पुलिस में 75 नए आरक्षी भी शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 159 प्रशिक्षु आरक्षी अब तैनाती के लिए तैयार हैं। पांच जनवरी को होने वाली पासिंग आउट परेड के बाद जनपद पुलिस को 75 आरक्षी मिल जाएंगे। वहीं अन्य 86 कन्नौज जाएंगे। सोमवार को परेड की रिहर्सल का आयोजन किया गया। एसपी अशोक कुमार राय ने परेड की सलामी ली।
वहीं आरक्षियों से कहा कि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सभी को थाना चौकियों पर तैनाती मिलेगी। पुलिस सेवा में आने के बाद जनसेवा के दौरान आदर्श स्थापित करने, कार्यकुशलता दिखाने के लिए कई कसौटियों पर खरा उतरना होगा। अपने अधिकारी के निर्देशों को मानते हुए जनता के बीच अपने व्यवहार व कार्य से पुलिस की छवि को बेहतर बनाना होगा। इस मौके पर एएसपी मधुवन कुमार सहित अन्य अधीनस्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें