फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री पर रामगोपाल यादव का तीखा हमला, कहा- अखिलेश विकास तो योगी विनाश के पर्यायवाची

Fri, 11 Feb 2022 07:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को जसराना में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। जिसमें उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी पर तीखा हमला बोला। 
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि विकास बनाम विकास की लड़ाई में अखिलेश विकास तो योगी विनाश के पर्यायवाची है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार न तो दवाएं उपलब्ध करा सकीं न ऑक्सीजन। इस दौरान मरने वालों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। 

विज्ञापन


जसराना के गांव झपारा में सपा प्रत्याशी इंजीनियर सचिन यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में रामगोपाल यादव ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में सपा गठबंधन को सफलता मिलती देख विरोधियों में हड़कंप मच गया है। वर्तमान सरकार दलितों एवं पिछड़ों का संवैधानिक अधिकार छीनने का कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसान, नौजवान, महिलाओं, छात्रों को उनका अधिकार मिलेगा। आमजन को माह में तीन सौ यूनिट बिजली एवं किसानों को निशुल्क में बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले मतदान में सपा सरकार बनाने के लिए इंजीनियर सचिन यादव को वोट करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें