फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा : एसपी रोहन पी बोत्रे

विज्ञापन
कासगंज के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते एसपी रोहन पी बौत्रे साथ में एएसपी आदित? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। निरंतर जिले में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पदभार गृहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक बोत्रे पुलिस सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार अपराध और अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी। अवैध धंधे करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में पिकेट ड्यूटी को चैक करें जिससे कहीं भी कोई लापरवाही न हो। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में भी उन्होंने बताया कि प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण विवेचनाओं का निस्तारण कराया जाएगा और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वार्ता के दौरान एएसपी आदित्य कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें