फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना-बैंकों की बेरुखी विभाग पर पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पीएम स्वनिधि योजना में बैंकों की बेरुखी विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन को भारी पड़ रही है। जिला प्रदेश में 74वें पायदान पर पहुंच गया है। शासन ने इस खामी को दूर करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत दो दिवसीय विशेष अभियान 27 एवं 28 जुलाई तथा 11 एवं 12 अगस्त को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राज्य शहरी आजीविका मिशन के तहत पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों को रोजगार को गति प्रदान करने के लिए ऋण देने में बैंक रुचि नहीं ले रहे है। बैंकों पर शिकंजा कसने के लिए डीएम चंद्र विजय के द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है लेकिन बैंक ऋण देने में आना-कानी कर रहे हैं। जिले को शहरी क्षेत्र में 16874 आवेदन मिले थे। बैंकों ने स्वीकृत तो 11998 की दे दी थी। बैंकों ने 3423 लाभार्थियों के आवेदनों को वापस कर दिया था। शहरी क्षेत्र के 72 लोगों को लाभान्वित किया गया। विभाग के पास 1300 से अधिक नए आवेदन आ गए हैं। अफसरों की मानें तो बैंक जिस ढंग से इस योजना में रुचि लेना चाहिए वह नहीं ले रहीं है। यही कारण है कि जिला प्रदेश में सबसे निचले पायदान से एक सीढ़ी ऊपर 74वें स्थान पर पहुंच गया है।
- पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों को बैंक ऋण का आवंटन नहीं कर होने के कारण जिला प्रगति के मामले में सबसे निचले पायदान के करीब (74वें) स्थान पर पहुंच गया है। योजना का लाभ दिलाने को 27 व 28 जुलाई तथा 11 एवं 12 अगस्त 2021 को विशेष कैंप का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषवीर सिंह राजपूत, पीओ डूडा फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें