फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएससी जीडी की परीक्षा में मथुरा के सॉल्वर सहित दो गिरफ्तार, 50 हजार रुपये में लिया था ठेका

Fri, 19 Nov 2021 03:36 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परीक्षा में सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले से ही कई योजना बनाई हैं। हर छात्र की जांच की जा रही है। बुधवार को भी सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्द्धसैन्य बल में सिपाही की भर्ती परीक्षा (एसएससी जीडी) में बलकेश्वर स्थित संत रामकृष्ण विद्यालय में एक सॉल्वर पकड़ लिया गया। विद्यालय के बाहर ही सॉल्वर के साथ आया दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार और कन्हैया लाल हैं। दोनों मीरपुर, नौहझील, मथुरा के रहने वाले हैं। अमित कुमार सॉल्वर है। वह जट्टारी अलीगढ़ के रामप्रकाश के स्थान पर गुरुवार को परीक्षा देने आया था। प्रवेश पत्र पर फोटो मिलान के दौरान पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी दलाल कन्हैया के बारे में बताया। वह कॉलेज के बाहर ही खड़ा हुआ था। तभी पकड़ लिया गया। दलाल ने उसे 50,000 परीक्षा में पास कराने पर देने का वादा किया था। सॉल्वर बैठाने के लिए नौहझील, मथुरा के विकास कुमार ने 2.5 लाख रुपए में परीक्षार्थी से ठेका लिया था। अब पुलिस रामप्रकाश और विकास कुमार की तलाश कर रही है। मुकदमे में दोनों को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले भी इसी विद्यालय में सॉल्वर पकड़ लिए गए थे।
विज्ञापन


एक भक्ति ऐसी भी: पूजा के समय टूटा लड्डू गोपाल का हाथ, रोते हुए मूर्ति लेकर अस्पताल पहुंचा पुजारी, डॉक्टर से कराई पट्टी, तस्वीरें
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें