फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सोल व्यवसायी के बेटे की हत्या, गोदाम के पास छिपा दी थी लाश; दो दोषियों को उम्रकैद

Sat, 29 Mar 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में  सोल व्यवसायी के बेटे की हत्या कर लाश को छिपा दिया था। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सोल व्यवसायी के पुत्र भारत की हत्या कर शव को छिपाने के मामले में अदालत ने हरीपर्वत थाना के खटीकपाड़ा निवासी हर्ष और राकेश को दोषी पाया। अपर जिला जज ज्ञानेंद्र राव ने दोनों को आजीवन कारावास और 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन




 
Trending Videos

2023 का है मामला
हरीपर्वत के मंडी सईद खां निवासी अशोक कुमार सोल व्यवसायी हैं। कच्चे माल का व्यापार करते हैं। उन्होंने थाना जगदीशपुरा में 8 नवंबर 2023 को केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि 7 नवंबर की दोपहर 2 बजे उनका बेटा भारत आसीवाल (28) स्कूटर से खटीकपाड़ा निवासी हर्ष के मघटई बिचपुर स्थित गोदाम पर उधार के दो लाख रुपये लेने गया था।

ये भी पढ़ें -  प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: पांच साल पहले हुई शादी, ऐसे हुई मौत...पुलिस को देना पड़ा कंधा; अंतिम संस्कार कराया



 
विज्ञापन

गोदाम के पास मिली थी लाश
दूसरे दिन भारत का शव गोदाम के पास पड़ा था। 500 मीटर की दूरी पर स्कूटर खड़ा मिला। पुलिस ने दूसरे दिन हर्ष और उसके साथी राकेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रुपयों न देने पड़े, इस वजह से सिर में लोहे की सरिया मारकर हत्या कर दी। 2 जनवरी 2024 को पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें -  UP: जिस पेट्रोल पंप व्यवसायी ने गरीब समझ कर दी नौकरी, उसका ही कर दिया कत्ल...कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें