शाहजहां पार्क का नाम वीर गोकुल सिंह या महाराजा सूरजमल के नाम पर रखा जाए। जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा सिकंदरा पर वीर योद्धा रामकी चाहर और राजाराम जाट की अश्वारोही प्रतिमा लगवाई जाए। सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से गृहमंत्री अमित शाह के जाट समाज आरक्षण के वादे को याद दिलाया गया। आरक्षण न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें - प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: पांच साल पहले हुई शादी, ऐसे हुई मौत...पुलिस को देना पड़ा कंधा; अंतिम संस्कार कराया
12 जून को करेंगे किले पर कूच
युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी ने कहा कि 12 जून को आगरा किला में विजय दिवस मनाना चाहते हैं। 12 जून 1761 को महाराजा सूरजमल ने किले पर कब्जा किया था। इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी, तो युवा जाट महासभा 12 जून को आगरा किला के लिए कूच करेगी। प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह छौंकर, रामेश्वर चौधरी, डॉ.सुरेंद्र सिंह, जगदीश इंदौलिया, प्रवीण सिंह, बनै सिंह पहलवान, मान सिंह, जयप्रकाश चाहर, चौ. नवल सिंह, चौ. गुलबीर सिंह, सत्यवीर सिंह, मोहन सिंह चाहर, देवेंद्र चौधरी, अरविंद चाहर, मेघराज सोलंकी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने जिन सपा सांसद घर किया हमला, उनके बेटे के खिलाफ भी तहरीर; लगाए गए ये आरोप