फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: परिवार संग वक्त बिताने के लिए 15 दिन की छुट्टी पर आया सैनिक, रात में उठाया ऐसा कदम...कांप गए घरवाले

Sun, 21 Apr 2024 01:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली मुख्यालय में तैनात सैनिक 15 दिन की छुट्टी लेकर परिवार संग वक्त बिताने के लिए आया था। वो बीती रात पत्नी के साथ बाजार भी गया। इसके बाद आधी रात को परिवार के लोग जब सो गए, तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सैनिक की लाश को देख परिवार में चीत्कार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के नौगांव में शनिवार रात एक सैनिक ने पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में तैनात था। एक सप्ताह पहले ही 15 दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था।
विज्ञापन


सैनिक ब्रजमोहन (28) पुत्र चंद्रपाल निवासी नौगांव, छाता 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। 2019 में उसकी शादी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद एक बेटा हुआ। इधर, पुश्तैनी मकान के ही दूसरे हिस्से में वह परिवार से न्यारा होकर पत्नी-बच्चे के साथ रहता था। छाता  इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के अनुसार ब्रजमोहन के द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना रात को मिली। तत्काल शव को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

छानबीन में पता लगा है कि दिन में ब्रजमोहन अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी को भी गया था। रात के समय उसने पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। इधर, सैनिक ब्रजमोहन की आत्महत्या के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में पुलिस को अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जो भी तहरीर प्राप्त होगी, उसके आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें