फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Encounter: देवी जागरण में उत्पात मचाने वाला सोहेल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 21 Apr 2024 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने देवी जागरण के दौरान चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल करने वाले आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान सोहेल के पैर में गोली लगी। पुलिस उससे पूछताछ भी कर रही है। 
 
विज्ञापन
Mathura Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के कांशीराम कॉलोनी में देवी जागरण के वक्त चाकू मारकर तीन लोगों को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। 
विज्ञापन


सीओ सदर कुंवर आकाश कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च को कांशीराम कॉलोनी में देवी जागरण के वक्त दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें सोहेल ने राजू, कविता आदि को चाकू मारकर घायल कर दिया था। वहीं बीरबल नामक युवक को छत से नीचे फेंक दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।

शनिवार की देर रात पुलिस को सोहेल की कैलाश नगर इलाके में आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें